NUPUR SHARMA : कहां है पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी कर फंसने वाली नूपुर शर्मा, 4 दिन से तलाश रही पुलिस

Date:

NUPUR SHARMA: Where is Nupur Sharma, who got trapped after commenting on Prophet Mohammad, police has been searching for 4 days

डेस्क। पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी कर फंसी भारतीय जनता पार्टी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा को मुंबई पुलिस तलाश रही है। खबर है कि दिल्ली में बीते चार दिनों से उनकी खोज जारी है, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। मुंबई पुलिस ने रजा एकेडमी की शिकायत पर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। साथ ही उन्हें पूछताछ के लिए भी तलब किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के गृह विभाग का कहना है कि बीजेपी से निलंबित की गई प्रवक्ता शर्मा का पता नहीं चल पा रहा है। विभाग का कहना है कि पुलिस के पास उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पर्याप्त सबूत हैं। मुंबई पुलिस के पायधुनी पुलिस स्टेशन ने पूर्व प्रवक्ता के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसके अलावा शर्मा के खिलाफ ठाणे पुलिस में भी शिकायत दर्ज है।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा कि शर्मा को पहले ईमेल पर समन भेजा गया था। वहीं, अब पुलिस खुद उन्हें समन देने पहुंची है। दिल्ली पुलिस से सहयोग नहीं मिलने की खबरों पर महाराष्ट्र सरकार में गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा, ‘यह सच है। महाराष्ट्र पुलिस के प्रयास जारी हैं और दिल्ली पुलिस को भी मदद करनी चाहिए।’

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related