अब इस जिले में स्वाइन फ्लू ने दी दस्तक : 1 मिला पॉजिटिव, अलर्ट मोड़ में स्वास्थ्य विभाग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

खैरागढ़। स्वाइन फ्लू ने खैरागढ़ जिले में दस्तक दी है। यहां 1 मरीज पॉजिटिव मिला है। ⁠छुईखदान स्थित गायत्री मंदिर क्षेत्र का निवासी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव पाया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग सचेत हो गया है और वार्ड के सभी लोगों को सर्वेक्षण कर रहा है। स्वास्थ विभाग ने स्वाइन फ्लू से बचाव और लक्षण मिलने पर तुरंत अस्पताल में जांच कि लिए आने की अपील की गई है।

विगत लगभग 7 दिनों से युवक सर्दी खांसी एवं बुखार से पीड़ित था। उन्होंने अपना उपचार निजी चिकित्सक के पास कराया था। ⁠उसके बाद सरकारी हॉस्पिटल छुईखदान में भर्ती कराया गया था। वहां से उनकी पत्नी ने बड़े प्राइवेट इलाज के लिए राजनांदगांव में भर्ती करवाया। यहां पर टेस्ट कराया गया, जहां स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया।

सूचना मिलने पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष बघेल शासकीय चिकित्सालय छुईखदान अपनी टीम के साथ गायत्री मंदिर परिसर जाकर कॉन्टैक्ट ट्रेसिग के तहत बच्चों का भी सैंपल लिया। ⁠साथ ही उस वार्ड के सभी लोगों को सर्वेक्षण किया जा रहा है। स्वाइन फ्लू से बचाव और लक्षण मिलने पर तुरंत अस्पताल में जांच कि लिए आने की अपील की गई है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related