विद्युत कर्मियों को नोटिस, श्रम न्यायालय के आदेशों की अवमानना की

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने लंबे समय से अनुपस्थित संविदा कर्मियों को काम पर लौटने नोटिस जारी कर दी है। साथ ही प्रदेशभर में विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रखने के लिये वैकल्पिक व्यवस्था भी की गई है। कंपनी प्रबंधन ने 21 अप्रैल को आंदोलनरत संविदाकर्मियों से चर्चा की तथा उनके पांच में से तीन मांगों को पूर्व में ही पूरी होने की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि श्रम न्यायालय ने संविदा कर्मियों की मांगों का परीक्षण किया है और उक्त हड़ताल को स्थगित कर काम पर लौटने का आदेश जारी किया है। संविदा कर्मचारियों ने उक्त आदेश का पालन न करते हुए अपनी हड़ताल लगातार जारी रखी है। विद्युत संविदा कर्मियों द्वारा 10 मार्च से आंदोलन कर काम का बहिष्कार किया गया है।आई पारदर्शिता : विवेक ढांड प्रबंधन द्वारा समय-समय पर उनसे हड़ताल समाप्त कर कार्य पर लौटने के लिए कहा गया है, विद्युत संविदा कर्मियों से प्रबंधन ने 21 अप्रैल को बैठक लेकर चर्चा की गई चर्चा में संविदा कर्मियों को बताया गया कि, हाईकोर्ट द्वारा एक याचिका में दिये गये निर्णय में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के भर्ती के विज्ञापन में संविदा कर्मचारियों को अनुभव के आधार पर बोनस अंक का जो प्रावधान रखा गया था। उसे माननीय उच्च न्यायालय ने निरस्त करते हुए नई भर्ती प्रक्रिया अपनाने का निर्देश दिया है। संविदा कर्मचारियों को इस बाबत् 21 मार्च को सूचना देकर कार्य में लौटने हेतु सलाह दी गई थी, किन्तु संविदा कर्मचारियों को सूचित किये जाने के उपरांत भी वे हड़ताल पर रहे।संविदा कर्मियों से चर्चा के दौरान यह भी बताया कि उनकी कुल 5 मांगों में से 3 मांगें निराकृत की जा चुकी है जिनमें प्रमुखतः वेतन बढ़ाना, कार्य के दौरान दुर्घटना में उपचार व्यय की प्रतिपूर्ति, मृत्यु के स्थिति में मुआवजा सम्बन्धी माँग मानी जा चुकी है तथा क्रियान्वयन आदेश भी जारी हो चुका है। उल्लेखनीय है कि लगभग 2300 संविदा कर्मचारियों के कार्य पर अनुपस्थित रहने के कारण मैदानी क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सामान्य रखने हेतु विभाग द्वारा अस्थाई रूप से वैकल्पिक व्यवस्था कर सतत् विद्युत आपूर्ति प्रदान की जा रही है। संविदा संघ द्वारा 14 फरवरी को पिछली हड़ताल वापस ली थी तब से अब तक कार्य पर नहीं लौटे संविदा कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तत्काल कार्य पर लौटने हेतु निर्देशित किया गया है।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related