Nomination process for Padma Awards: पद्म पुरस्कारों के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया, जानिए कैसे आप भी कर कर सकते हैं अप्लाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Nomination process for Padma Awards: नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने अगले वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर घोषित होने वाले पद्म पुरस्कार-2026 के लिए नामांकन और अनुशंसाओं की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें देने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

Nomination process for Padma Awards: देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक पद्म पुरस्कारों की घोषणा हर वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर होती है। 1954 में स्थापित ये पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए पद्मविभूषण, उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए पद्मभूषण और किसी भी क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिए जाते हैं। अधिकारियों ने बताया कि मोदी सरकार 2014 से कई गुमनाम नायकों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित कर रही है, जो विभिन्न तरीकों से समाज में योगदान दे रहे हैं।

जानिए किन क्षेत्रों में दिया जाता है ये अवॉर्ड

Nomination process for Padma Awards: ये सम्मान विशिष्ट कार्य को मान्यता देते हैं। पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान व इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग जैसे सभी क्षेत्रों एवं विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों व सेवा के लिए दिए जाते हैं।

इसके लिए यह है पात्रता

Nomination process for Padma Awards: जाति, व्यवसाय, पद या लैंगिक भेदभाव के बिना सभी व्यक्ति इन पुरस्कारों के लिए पात्र हैं। डाक्टरों और विज्ञानियों को छोड़कर किसी भी सार्वजनिक उपक्रम के साथ काम करने वाले सरकारी कर्मचारी पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन और सिफारिशें आमंत्रित की गई हैं। इसके लिए 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के जरिये ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। पोर्टल पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण होना चाहिए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related