Nobel Prize 2025: फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार का हुआ ऐलान, जानिए किन्हें मिला सम्मान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Nobel Prize 2025: वर्ष 2025 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा सोमवार से शुरू हो गई है। इसकी शुरुआत स्टॉकहोम के कारोलिंस्का संस्थान में एक समिति द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में पुरस्कार की घोषणा के साथ हुई है। मंगलवार को भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार का ऐलान हुआ है। भौतिकी का नोबेल पुरस्कार 3 वैज्ञानिकों जॉन क्लार्क, मिशेल एच डेवोरेट, जॉन एम मार्टिनिस दिया गया है। यह पुरस्कार “इलेक्ट्रिक सर्किट में मैक्रोस्कोपिक क्वांटम मैकेनिकल टनलिंग और ऊर्जा क्वांटाइजेशन की खोज के लिए” दिया गया है।

 

क्यों मिला नोबेल पुरस्कार
इस वर्ष का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार उन प्रयोगों को मान्यता देता है जिन्होंने दर्शाया कि कैसे क्वांटम टनलिंग को माइक्रोस्कोपिक पैमाने पर, अनेक कणों के साथ, देखा जा सकता है। 1984 और 1985 में, जॉन क्लार्क, मिशेल डेवोरेट और जॉन मार्टिनिस ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले में प्रयोगों की एक सीरीज आयोजित की। उन्होंने दो सुपरकंडक्टर्स, ऐसे घटकों से एक इलेक्ट्रिक सर्किट बनाया जो बिना किसी इलेक्ट्रिकल रेसिस्टेंस के धारा का संचालन कर सकते हैं। उन्होंने इन्हें पदार्थ की एक पतली परत से अलग किया जो बिल्कुल भी धारा का संचालन नहीं करती थी।

प्रयोगों से क्या पता चला
इस प्रयोग में, उन्होंने दिखाया कि वे एक ऐसी फेनामोना को नियंत्रित और जांच सकते हैं जिसमें सुपरकंडक्टर्स के सभी आवेशित कण एक साथ व्यवहार करते हैं, मानो वे एक ही कण हों जो पूरे परिपथ को भरता है। यह कण-जैसी प्रणाली एक ऐसी अवस्था में फंसी हुई है जिसमें करंट बिना किसी वोल्टेज के प्रवाहित होता है। यह एक ऐसी अवस्था जिससे बाहर निकलने के लिए इसके पास पर्याप्त ऊर्जा नहीं होती।

226 वैज्ञानिकों को मिला है भौतिकी का नोबेल पुरस्कार
बता दें कि, ठीक एक दिन पहले ही तीन वैज्ञानिकों मैरी ई.ब्रुनको, फ्रेड रैमस्डेल और डॉ शिमोन साकागुची को चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई थी। साल 1901 से 2024 के बीच 118 बार भौतिकी के क्षेत्र में यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है। अब तक 226 वैज्ञानिकों को भौतिकी के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। पिछले साल, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के अग्रदूत जॉन हॉपफील्ड और जेफ्री हिंटन को मशीन लर्निंग के आधार स्तंभ बनाने में मदद के लिए भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया था।

जॉन क्लार्क ने खुशी जताई
फिजिक्स के नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक जॉन क्लार्क अपनी जीत पर हैरान हैं। उन्होंने कहा, “मैं पूरी तरह से स्तब्ध हूँ, मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि यह नोबेल पुरस्कार का आधार बनेगा।” आज सुबह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपने पुरस्कृत शोध पर कहा, “हमारी खोज किसी न किसी रूप में क्वांटम कंप्यूटिंग का आधार है।”

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related