NMDC DIRECTOR COMMERCIAL : विवेक निशांत नाथ ने संभाली कमान, बड़े बदलाव की उम्मीद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NMDC DIRECTOR COMMERCIAL : Vivek Nishant Nath takes over, major changes expected

रायपुर डेस्क। देश की सबसे बड़ी लौह अयस्क उत्पादक कंपनी NMDC में बड़ा प्रशासनिक बदलाव हुआ है। विवेक निशांत नाथ ने निदेशक (वाणिज्य) का कार्यभार संभाल लिया है। मेटल और माइनिंग सेक्टर में तीन दशक से ज्यादा का अनुभव रखने वाले नाथ अब कंपनी की कमर्शियल रणनीति और बिजनेस ग्रोथ की जिम्मेदारी संभालेंगे।

CHHATTISGARH : क्रिमिनल केस है तो विभागीय जांच पर लग सकती है रोक

विवेक निशांत नाथ ने अपने करियर की शुरुआत NMDC से ही की थी। बाद में उन्होंने एस्सार स्टील, आर्सेलरमित्तल निप्पॉन स्टील और ओडिशा माइनिंग कॉर्पोरेशन (OMC) में अहम जिम्मेदारियां निभाईं। OMC में उनके नेतृत्व में लौह अयस्क की बिक्री और राजस्व में रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की गई। अब उम्मीद है कि उनका अनुभव NMDC के 100 मिलियन टन उत्पादन के लक्ष्य को हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related