ड्रॉपर विद्यार्थियों के लिए नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए और पीएटी परीक्षा तैयारी का सुनहरा अवसर, 12 अक्टूबर तक करें आवेदन

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर : छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और ईडब्ल्यूएस वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीण ऐसे विद्यार्थी, जो ड्रॉप ले चुके हैं. उनके लिए नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए और पीएटी परीक्षा की तैयारी करने का सुनहरा अवसर है. छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से गरीब छात्रों को सरकार युवा कैरियर निर्माण योजना के तहत कोचिंग देगी। 12वीं पास कर चुके ऐसे विद्यार्थी जो डिग्री कक्षाओं में दाखिला नहीं लेकर ड्रॉप लेकर NEET, JEE, CLET, NDA या PAT की तैयारी करना चाहते हैं, 12 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं।

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की आयुक्त शम्मी आबिदी इस कोचिंग योजना के लिये गाइडलाइन जारी किए हैं। योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे छात्र आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा में 70% या इसके समान ग्रेड पाया हो। इसमें चयन परीक्षा में मेरिट के आधार पर किया जाएगा। NDA प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा के लिए निर्धारित शारीरिक मापदंड भी पूरा करना होगा। इस योजना में कोचिंग की अवधि अधिकतम एक वर्ष या उस वर्ष के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा के दिन तक ही होगी। इस योजना में विद्यार्थियों की कोचिंग, आवास, भोजन, चिकित्सा, पुस्तक, परिवहन, प्रवेश-शुल्क आदि व्यवस्था सरकार करेगी।

इस संबंध में अन्य सभी नियम शर्तों के विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की वेबसाईट www.tribal.cg.gov.in और https:hmstribal.cg.nic.in को देखा जा सकता है. युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत कुल 500 अभ्यर्थियों को लाभान्वित किया जाना है. इनमें अनुसूचित जनजाति के 150, अनुसूचित जाति के 100, अन्य पिछड़ा वर्ग के 200 और ईडब्ल्यूएस वर्ग 50 अभ्यर्थी लाभान्वित होंगे.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related