Naxalites Surrender Breaking : 84 लाख के इनामी 34 नक्सलियों ने किया सरेंडर, कई बड़े घटनाओ में थे शामिल

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Naxalites Surrender Breaking : बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एक बार फिर पुलिस के समक्ष बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। गांव में चल रही सरकार की महत्वपूर्ण योजना पूना मारगेम और पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर आज 34 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इन लोगों पर कुल 84 लाख का इनाम घोषित था।

सभी आत्मसमर्पित नक्सलियों को दिए गए 50-50 हजार रुपए

सीआरपीएफ डीआईजी बीएस नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल, उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने बताया कि सभी आत्मसमर्पित 34 माओवादी फायरिंग, IED ब्लास्ट, आगजनी जैसी घटनाओं में शामिल थे। पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को 50-50 हजार रुपए नगद राशि प्रदान किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related