पांच-पांच लाख के इनामी नक्सली दंपत्ति ने किया समर्पण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

सुकमा। जिले में पूना नर्कोम अभियान चलाया जा रहा है जिसके कारण नक्सल गतिविधियों में काफी कमी आई है और उससे प्रभावित होकर एक नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण किया है। दोनाें नक्सली दर्जनभर घटनाओं में शामिल थे और इन पर शासन की और से पांच-पांच लाख का इनाम घोषित था।

आत्मसमर्पण के बाद प्रोत्साहन राशि दी गई और पुनर्वास नीति का लाभ देने की बात कही गई। सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पांच-पांच लाख के इनामी नक्सली दंपति ने आत्मसमर्पण किया है। दोनो नक्सली पिछले कई सालों से नक्सल संगठन के लिए काम कर रहे थे। पुलिस की माने तो पुरूष नक्सली मड़कम हिड़मा 16 साल व महिला नक्सली कुराम हुंगी 12 सालाें से नक्सली संगठन के लिए काम कर रही थी।

वैसे कई घटनाओं में शामिल थे। लेकिन 2017 में बुरकापाल एंबुश में शामिल थे जिसमें 25 जवान शहीद हुए थे। दोनाें नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि दी गई और पुर्नवास नीति का लाभ देने की बात अधिकारियों ने कही। इस दौरान एसपी सुनील शर्मा व एएसपी ओम चंदेल डीएसपी परमेश्वर तिलकवार मौजूद रहे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related