CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में तृतीय-चतुर्थ श्रेणी भर्ती के नए नियम लागू

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : New rules for third-fourth class recruitment implemented in Chhattisgarh

रायपुर. छत्तीसगढ़ के लाखों नौकरी अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने सरकारी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करते हुए तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों के लिए नई चयन नियमावली लागू कर दी है।

अब अलग-अलग विभागों में भर्ती के लिए बार-बार परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी। सरकार ने सभी पदों को 7 समूहों में बांटकर केंद्रीकृत भर्ती व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है।

नई व्यवस्था के तहत विभागों से मांग आने के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल कॉमन परीक्षा आयोजित करेगा। वहीं जिन पदों के लिए विशेष तकनीकी या विषयगत योग्यता जरूरी होगी, उनके लिए अलग से संकाय-विशिष्ट परीक्षा ली जाएगी।

CM SAI ULTIMATUM : 2 महीने में सुधारो, वरना बाहर!

नई नियमावली में इंजीनियरिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य, वर्दीधारी सेवाएं, पटवारी, छात्रावास अधीक्षक, ड्राइवर और चतुर्थ श्रेणी तक के पदों को अलग-अलग समूहों में शामिल किया गया है।

सरकार का दावा है कि इससे भर्ती प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी, तेज और व्यवस्थित होगी। वहीं अभ्यर्थियों को भी भर्ती प्रक्रिया समझने और तैयारी करने में आसानी होगी।

अब सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को अपने पद के अनुसार तय समूह और योग्यता पर फोकस करना होगा, क्योंकि आने वाली भर्तियां इसी नई व्यवस्था के तहत की जाएंगी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related