CHHATTISGARH : Attack on the team that came to take possession on the orders of the court
जगदलपुर. जगदलपुर जिले के करपावंड गांव में जमीन विवाद ने शुक्रवार को हिंसक रूप ले लिया। कोर्ट के आदेश के बाद राजस्व विभाग की टीम जमीन की नापजोख और कब्जा दिलाने पहुंची थी, लेकिन कार्रवाई पूरी होते-होते माहौल बेकाबू हो गया।
ग्रामीणों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि भीड़ ने जमीन मालिक शेराराम चौधरी और जमीन बेचने वाले मदन निषाद की जमकर पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे राजस्व अधिकारियों को भी नहीं बख्शा गया। आरआई देवेंद्र श्रीवास के साथ मारपीट की गई, जबकि तहसीलदार रूपेश मरकाम के साथ धक्कामुक्की हुई।
छत्तीसगढ़ में लग्ज़री का नया अध्याय शुरू होगा आज से …
जानकारी के मुताबिक, शेराराम चौधरी ने मदन निषाद से करीब 10 एकड़ जमीन खरीदी थी। जमीन पर कब्जे को लेकर मामला कोर्ट पहुंचा था और फैसला शेराराम के पक्ष में आया था। इसी आदेश के पालन में राजस्व अमला और पुलिस बल गांव पहुंचे थे।
प्रशासन का दावा है कि पूरी कार्रवाई कोर्ट के आदेश और सरकारी रिकॉर्ड के आधार पर की जा रही थी। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि जिस नक्शे के आधार पर सीमांकन किया गया, वह गलत है और जमीन की वास्तविक स्थिति कुछ और है।
ब्रेकिंग न्यूज़ : नया बस स्टैंड गोटिया रोड में सफाई व्यवस्था ध्वस्त!
नापजोख पूरी होते ही विवाद इतना बढ़ गया कि गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हमले में शामिल लोगों की पहचान कर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी चल रही है।
