Naxalite arrested: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों के 2 इनामी महिला नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

Date:

Naxalite arrested: रायपुर। छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र सीमा पर सक्रिय दो महिला नक्सलियों ने नक्सली गतिविधियों को त्यागकर मुख्यधारा में लौटने का फैसला किया है। इन दोनों ने महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। महिला नक्सली शामला जुरु, जो अबूझमाड़ क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय थी, पर सरकार ने 8 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। उसने नक्सली संगठन में वर्षों तक अपनी भूमिका निभाई, लेकिन अब उसने समाज के मुख्यधारा से जुड़ने का फैसला करते हुए आत्मसमर्पण कर दिया है। दूसरी महिला नक्सली काजल मांगरु, जो संगठन में निचले कैडर की सदस्य थी, पर 2 लाख रुपये का इनाम था। काजल भी छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सक्रिय थी और अब उसने भी हिंसा का मार्ग छोड़कर सामान्य जीवन जीने का निर्णय लिया है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related