CONGRESS SUPPORT VIJAY SHARMA : कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को किया फोन, जानिए क्या कहा ..

Date:

CONGRESS SUPPORT VIJAY SHARMA : Congress leader Dhanendra Sahu called Deputy Chief Minister Vijay Sharma, know what he said..

रायपुर। CONGRESS SUPPORT VIJAY SHARMA  छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर अब सत्तारूढ़ भाजपा सरकार और प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के बीच सामंजस्य देखने को मिल रहा है। इसकी मिसाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेंद्र साहू के बयान से मिलती है, जिसमें उन्होंने साफ कहा कि नक्सलवाद जैसे मुद्दे पर वे सरकार के साथ हैं।

धनेंद्र साहू के इस बयान की सराहना खुद उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की है। उन्होंने साहू को फोन कर नक्सलवाद के खिलाफ सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी और विपक्ष से मिले समर्थन को सराहा। विजय शर्मा ने इस बातचीत को अपने सोशल मीडिया पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के कई नेताओं द्वारा सकारात्मक बातें कही गईं, जो उत्साहवर्धक है।

CONGRESS SUPPORT VIJAY SHARMA  इस बातचीत के दौरान धनेंद्र साहू ने स्पष्ट किया, “जो सच्चाई है, वो बोलनी चाहिए। इस मामले में हम सरकार के साथ हैं। पहली बार इतनी व्यापक कार्रवाई हो रही है। विपक्ष का मतलब यह नहीं कि अच्छे कामों का भी विरोध किया जाए।”

विजय शर्मा ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति बहाली और पुनर्वास के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसमें बस्तर ओलंपिक, बस्तर पुंडम, और नक्सल पीड़ित परिवारों को प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाएं शामिल हैं। साथ ही शहीद जवानों की स्मृति में 500 से अधिक बलिदानी स्मारक बनाए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक पर संगमरमर की मूर्ति स्थापित की जाएगी और करीब 3.03 लाख रुपये का खर्च आएगा।

CONGRESS SUPPORT VIJAY SHARMA  धनेंद्र साहू ने इस कार्य को “बलिदानियों के प्रति बड़ा सम्मान” बताते हुए इसे सराहनीय पहल बताया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related