BEMETARA VILLAGERS PROTEST : 36 घंटे की बिजली कटौती ने भड़काया गुस्सा, ग्रामीणों ने किया हाईवे जाम

Date:

BEMETARA VILLAGERS PROTEST : 36 hours of power cut sparked anger, villagers blocked the highway

बेमेतरा। BEMETARA VILLAGERS PROTEST जिले के कंतेली गांव में लगातार 36 घंटे से बिजली गुल होने पर ग्रामीणों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। नाराज ग्रामीणों ने दुर्ग-बेमेतरा हाईवे को जाम कर दिया, जिससे घंटों यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों ने बिजली विभाग और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई।

BEMETARA VILLAGERS PROTEST प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से बच्चों की पढ़ाई, बुजुर्गों की तबीयत और किसानों की सिंचाई जैसी बुनियादी चीजें प्रभावित हो रही हैं। गांव अंधेरे में डूबा है और गर्मी के इस मौसम में हालात और भी बिगड़ गए हैं।

सूचना मिलते ही मौके पर एसडीएम प्रकाश भारद्वाज पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी। उन्होंने बिजली आपूर्ति जल्द बहाल कराने का आश्वासन दिया। SDM के समझाने पर ग्रामीणों ने हाईवे से जाम हटाया और स्थिति सामान्य हुई।

BEMETARA VILLAGERS PROTEST प्रशासन ने बिजली विभाग को तत्काल व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि फिर ऐसी स्थिति हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी दी जाएगी।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related