Bhupesh Baghel on Hareli Tihar: Bhupesh Baghel takes a dig at ‘Bal Narendra’, calling him a ’56-inch small monkey’.
BHUPESH BAGHEL ON HARELI TIHAR: 56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र पर भूपेश बघेल ने कसा तंज!
राजधानी रायपुर में हरेली तिहार के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर चल रहे ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र’ पोस्ट का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि को लेकर भी तंज कसा।
रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बंगले पर हरेली तिहार मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर चल रहे ‘56 इंच का छोटा बंदर, बाल नरेंद्र’ जैसे पोस्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो काम वे लोग नहीं कर पाए, वह बच्चों ने कर दिया।
बघेल ने तंज कसते हुए कहा कि बड़ी मुश्किल से ‘56 इंच का सीना’ होने की छवि बनाई गई थी, लेकिन बच्चों ने एक मिनट में उस छवि को धो दिया।
