DELHI-PUNE SPICE JET AIRWAYS: यात्रियों का सांस लेना हुआ मुश्किल, मची अफरा-तफरी! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Delhi-Pune SpiceJet flight: Passengers struggled to breathe; chaos ensued!

 

 

DELHI-PUNE SPICE JET AIRWAYS: राजधानी दिल्ली से महाराष्ट्र के पुणे जा रही स्पाइस जेट की फ्लाइट SG-105 में यात्रियों को अचानक फ्लाइट में गर्मी लगने लगी. लोगों ने इसकी शिकायत क्रू मेंबर से की. लेकिन कुछ भी नहीं हुआ.

फ्लाइट में हालात यह बने कि कई यात्रियों ने सांस लेने में तकलीफ और घुटन की शिकायत की. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को गर्मी के कारण काफी परेशानी हुई.

बताया जा रहा है कि फ्लाइट SG 105 में उड़ान से ठीक पहले तकनीकी समस्या सामने आई. केबिन का तापमान बढ़ने लगा और यात्री पसीने से परेशान हो गए. स्थिति बिगड़ने पर यात्रियों ने स्टाफ से विमान के दरवाजे खोलने और उन्हें बाहर निकालने की मांग की.

इस घटना के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें यात्री काफी परेशान नजर आ रहे हैं. घटना के बाद यात्रियों ने एयरलाइन की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए.

SpiceJet ने मामले पर खेद जताते हुए कहा कि 11 अगस्त को दिल्ली-पुणे उड़ान में आखिरी समय पर तकनीकी खराबी आई थी. यात्रियों के लिए वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई. उन्हें पुणे रवाना किया गया. एयरलाइन ने हुई असुविधा के लिए यात्रियों से माफी भी मांगी.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related