NAXAL REHABILITATION POLICY : नक्सलियों से लेना पड़ रहा सुझाव “कंफ्यूजन में भाजपा सरकार” – दीपक बैज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAXAL REHABILITATION POLICY: “BJP government is in confusion” taking suggestions from Naxalites – Deepak Baij

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पुनर्वास नीति को लेकर चर्चा चल रही है। राज्य सरकार इस नीति के तहत नक्सलियों से बातचीत कर सुझाव मांगने की कोशिश में जुटी है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, सरकार चलाने के लिए भी नक्सलियों का सुझाव लेना पड़ रहा है। सरकार की पहल से स्पष्ट हो रहा है कि, हालांकि पुनर्वास को लेकर कोई योजना नहीं है। सरकार नक्सल उन्मूलन की नीति को लेकर भी कन्फ्यूज है।

केंद्रीय और राज्य के गृहमंत्री अलग-अलग बात करते हैं –

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि, केंद्रीय गृहमंत्री और राज्य के गृहमंत्री अलग बात करते हुए नजर आते हैं। राहुल गांधी ने कुछ मीडिया संस्थानों के संबंध में जो वो कहा है, उसे मुख्यमंत्री गलत ढंग से पेश कर रहे हैं। क्या BJP सरकार ने विज्ञापन नहीं दिया, प्रचार नहीं किया है।

तरह-तरह के हथकंडे रही भाजपा –

BJP के पोस्टर अटैक पर PCC चीफ दीपक बैज ने कहा कि, BJP को आने वाले चुनाव में हार दिखाई दे रही है। बौखलाहट में वे तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इंडिया गठबंधन के लिए पूरे देश में जबरदस्त माहौल है। स्पष्ट बहुमत के साथ इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। हार नरेंद्र मोदी के चेहरे पर झलक रही है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related