NAKTI VILLAGE VIDEO : अज्ञात ग्रामीणों पर बलवा का केस, वीडियो से होगी पहचान

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

NAKTI VILLAGE VIDEO : Case of rioting filed against unknown villagers, they will be identified from the video

रायपुर. रायपुर के नकटी गांव में विधायक कॉलोनी के लिए हुई बुलडोजर कार्रवाई अब कानूनी मोड़ ले चुकी है। अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए बवाल के बाद पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बलवा समेत BNS की कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

प्रशासन का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने शासकीय कर्मचारियों के काम में बाधा डाली और उनके साथ धक्का-मुक्की की। इसी शिकायत के आधार पर माना थाना पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में खाद बिक्री की होगी रोज वीडियो रिकॉर्डिंग

अब पुलिस घटनास्थल के वीडियो फुटेज, तस्वीरों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। जिन लोगों ने हंगामा किया, उन्हें चिन्हित कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के लिए नकटी गांव में करीब 80 मकानों को हटाया गया। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना और इंदिरा आवास योजना के 32 मकान भी शामिल बताए जा रहे हैं। कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी गई थी और मौके पर तनाव की स्थिति बन गई थी।

CHHATTISGARH : छत्तीसगढ़ में खाद बिक्री की होगी रोज वीडियो रिकॉर्डिंग

स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए प्रशासन ने पहले से ही बड़े स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की थी। इलाके में एक हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।

अब मामला सिर्फ अतिक्रमण हटाने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि कानूनी और सियासी बहस का बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related