MUZAFFARPUR HOSPITAL FIRE : ICU में लगी आग ने मचा दी तबाही…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MUZAFFARPUR HOSPITAL FIRE : Fire in ICU wreaks havoc… 3 people dead

बिहार. बिहार के मुजफ्फरपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। शहर के प्रसाद अस्पताल के ICU में गुरुवार तड़के भीषण आग लग गई, जिससे पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया।

बताया जा रहा है कि आग अस्पताल की पांचवीं मंजिल पर स्थित ICU वार्ड में लगी। देखते ही देखते पूरा फ्लोर जहरीले धुएं से भर गया और मरीजों व परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

ACCIDENT BREAKING : विधायक की गाड़ी में लगी आग!

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर मरीजों को बाहर निकाला गया। गंभीर मरीजों को तुरंत दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। जिला प्रशासन ने 3 मौतों की पुष्टि की है।

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि आग लगते ही अस्पताल का स्टाफ मरीजों को छोड़कर भाग गया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने भी बताया कि मौके पर पहुंचने पर अस्पताल के अधिकांश कर्मचारी मौजूद नहीं मिले।

CG CRIME: दारूबाज डॉक्टर की करतूत, मरीज का इलाज करने से किया इंकार.. 

फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट की जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related