मनोरंजनTrending Now

मुंबई पुलिस ने फायरिंग केस में एक्टर सलमान खान का बयान किया दर्ज

 नई दिल्ली। बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की तरफ से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। 14 अप्रैल को ‘सिकंदर’ एक्टर के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक पर सवार दो लोगों ने गोली चला दी थी। इस घटना के बाद सलमान खान के फैंस और उनका परिवार काफी चिंतित हो गया था। कई मीडिया रिपोर्ट में ये दावा भी किया गया था कि सलमान खान गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़कर अपने परिवार संग कही और शिफ्ट हो रहे हैं, लेकिन अरबाज खान ने इन सभी खबरों को बेबुनियाद बताया था। अब हाल ही में फायरिंग केस में एक और नया अपडेट सामने आया है। इस पूरे मामले में मुंबई पुलिस ने बॉलीवुड के दबंग सलमान खान (Salman Khan) का बयान दर्ज कर लिया है।

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची मुंबई पुलिस

समाचार एजेंसी पीटीआई ने जानकारी शेयर करते हुए हुए बताया कि मुंबई पुलिस ने बुधवार को सलमान खान और उनके छोटे भाई अरबाज खान का उनके घर के बाहर हुई फायरिंग केस मामले में बयान दर्ज किया है। क्राइम ब्रांच से चार ऑफिसर सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट इस मामले में उनका स्टेटमेंट रिकॉर्ड करने पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने तकरीबन चार घंटे तक सलमान का और दो घंटे तक अरबाज खान का बयान रिकॉर्ड किया। आपको बता दें कि ‘सिकंदर’ एक्टर के घर पर ये घटना 14 अप्रैल 2024 को हुई थी। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को धर दबोचा था। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों का संबंध लॉरेंस बिश्नोई के गैंग से है।

इतने लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सलमान खान के घर फायरिंग केस में पुलिस ने सबसे पहले दोनों शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल को गिरफ्तार किया था। इस मामले में अब तक छह लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। सलमान खान के आगामी प्रोजेक्ट्स की बात की जाए तो वह ‘टाइगर 3’ के बाद अब ए आर मुरुगदास की फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें उनके अपोजिट पहली बार रश्मिका मंदाना काम कर रही हैं।

 

advt----
advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: