Fire In Kuwait: PM मोदी के निर्देश पर विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत रवाना…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। दक्षिणी कुवैत में मजदूरों के आवास वाली एक इमारत में लगी विनाशकारी आग में 40 से अधिक लोग मारे गए। इसमें अधिकांश भारतीय थे और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दुख जताया और कहा कि कुवैत स्थित भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है। इस बीच आग में घायल हुए भारतीयों को सहायता प्रदान करने और मारे गए लोगों के पार्थिव शरीरों की शीघ्र वापसी सुनिश्चित करने के लिए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत की यात्रा के लिए रवाना हो गए है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर सिंह कुवैत के लिए रवाना हुए हैं।

पीएम मोदी ने घटना पर जताया दुख

घटना पर दुख जताते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि, ‘कुवैत सिटी में आग लगने की घटना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। कुवैत में भारतीय दूतावास स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और प्रभावितों की सहायता के लिए वहां के अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।’

इमारत में रह रहे थे अधिकत्तर भारतीय

बता दें कि आग के शिकार लोगों में से अधिकांश भारतीय हैं, जिनमें से अधिकतर केरल से हैं। कुवैती मीडिया के अनुसार, अल-मंगफ इमारत में आग लगने की सूचना अल-अहमदी गवर्नरेट के अधिकारियों को सुबह 4.30 बजे दी गई और अधिकांश मौतें धुएं के कारण हुईं। कुवैत में भारतीय राजदूत आदर्श स्वैका ने कई अस्पतालों का दौरा किया, जिनमें घायलों को भर्ती कराया गया है। कुवैती मीडिया के अनुसार निर्माण कंपनी एनबीटीसी समूह ने 195 से अधिक श्रमिकों के रहने के लिए इमारत किराए पर ली थी, जिनमें से अधिकांश केरल, तमिलनाडु और उत्तरी राज्यों के भारतीय थे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related