Mumbai: शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान के बचाव में उतरे नवाब मलिक, NCB को भी दे डाली चेतावनी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। मुंबई में हुई एनसीबी की छापेमारी के बाद अब एक बार फिर ड्रग केस का मामला छाया हुआ है। एनसीबी ने अब तक आर्यन खान समेत 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। कई जगहों पर अभी भी छापेमारी चल रही है।  इस कार्रवाई के दौरान, पहली बार आज एनसीबी के अधिकारीयों ने प्रेस कांफ्रेंस की है। इधर एनसीबी के प्रेस कांफ्रेंस करने से पहले एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान के बचाव में उतर आये। उन्होंने एनसीबी की कार्रवाई को फर्जी बताया और कहा कि पब्लिसिटी के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। इस पर एनसीबी ने कहा कि अगर कोई अदालत जाना चाहता है तो जाए, हम वहीं पर जवाब देंगे।

nawab malik

पब्लिसिटी के लिए कार्रवाई कर रही है NCB- नवाब मलिक  

बता दें, नवाब मलिक ने दावा किया है कि एक ग्राम ड्रग्स भी जहाज में जब्त नहीं हुई, ना ट्रमिनल पर ना ही किसी के पास। जिस जगह पर छापा होता है, वहां पंचनामा किया जाता है, लेकिन वहां कोई पंचनामा नहीं हुआ। फ्रेम करने के लिए NCB ने फर्ज़ीवाड़ा किया।” इतना ही नही नवाब मलिक ने कहा कि  “आर्यन खान की गिरफ्तारी फर्जी है। पिछले एक महीने से क्राइम रिपोर्टर्स को इंफॉर्मेशन सर्कुलेट की जा रही थी कि अगला निशाना अभिनेता शाहरुख खान हैं।” नवाब मलिक ने एनसीबी पर हमला बोलते हुए कहा कि  ‘एनसीबी का गठन विभिन्न राज्यों और अंतरराष्ट्रीय ड्रग मामलों को देखने के लिए किया गया था। एनसीबी मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद से चर्चा में है। सुशांत सिंह मामले में अधिकार क्षेत्र से बाहर बिहार में मामला दर्ज किया गया था। यह एक हत्या का मामला था कि पंजीकृत किया गया था जो फिल्म उद्योग को बदनाम करने का एक प्रयास था’।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related