MP ELECTION EXIT POLL 2023 : टुडेज चाणक्‍य ने मध्‍यप्रदेश में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का किया दावा, जानिए कांग्रेस को कितनी सीट ..

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MP ELECTION EXIT POLL 2023: Today’s Chanakya claimed historic victory of BJP in Madhya Pradesh, know how many seats Congress will get..

नई दिल्‍ली। मध्‍यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला कर दिया है। दिग्गज नेताओं समेत राजनीतिक पार्टियों के आलाकमान की धुकधुकी बढ़ी हुई है। सभी को 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना का इंतजार है।

इससे पहले गुरुवार शाम को पांचों राज्यों के एग्जिट पोल जारी हो गए हैं, जिसके जरिए अंदाजा लगाया जा रहा है कि किस राज्य में किस पार्टी की सरकार बनेगी। फिलहाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार है, जबकि मध्‍यप्रदेश भाजपा सत्ता में है। इन तीनों राज्यों में भाजपा और कांग्रेस में ही कड़ा मुकाबला है।

तेलंगाना की बात करें तो यहां कांग्रेस पार्टी ने सत्ताधारी मुख्यमंत्री केसीआर की पार्टी बीआरएस को कड़ी टक्कर दी है और यहां भाजपा तीसरे नंबर की पार्टी बनकर उभरती नजर आ रही है।

मप्र: बहुमत से लौट सकती है भाजपा –

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में मध्‍यप्रदेश में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। टुडेज चाणक्य ने अपने सर्वे में भाजपा को 151 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। वहीं कांग्रेस के खाते में 74 सीटें और अन्य को पांच सीटें मिलने का आंकड़ा पेश किया है।

न्‍यूज 24- टुडेज चाणक्‍य के मुताबिक

पार्टी सीटें

भाजपा 151
कांग्रेस 74
अन्‍य 05

छत्तीसगढ़: भाजपा की बढ़ी सीटें, बहुमत कांग्रेस के पास

टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ को लेकर अनुमान लगाया है कि भाजपा को पिछली बार की तुलना में दोगुनी सीटें मिल सकती हैं। टुडेज चाणक्य के मुताबिक, भाजपा को 33 सीटें मिलेंगी, जबकि कांग्रेस को 57 सीटों पर जीत सकती है। वहीं तीन सीटें अन्य के खाते में जाएंगी। न्‍यूज 24- टुडेज चाणक्‍य के मुताबिक

पार्टी सीटें

भाजपा 33-41
कांग्रेस 57-65
अन्‍य 03

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related