MOHAN BHAGWAT : शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, ट्रेन में सवार थे RSS प्रमुख मोहन भागवत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MOHAN BHAGWAT : Stone pelting on Shatabdi Express, RSS chief Mohan Bhagwat was travelling in the train.

रायपुर डेस्क। लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार शाम अचानक पथराव होने से हड़कंप मच गया। सबसे बड़ी बात यह रही कि उसी ट्रेन में RSS प्रमुख मोहन भागवत भी सफर कर रहे थे। घटना फिरोजाबाद के पास हुई, जहां किसी अज्ञात व्यक्ति ने ट्रेन के कोच पर पत्थर फेंक दिया। पत्थर लगने से कोच का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन राहत की बात रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आई और मोहन भागवत पूरी तरह सुरक्षित हैं।

JASPAL RANA DEATH : निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन!

सूत्रों के मुताबिक मोहन भागवत कानपुर से ई-1 कोच में सवार हुए थे और दिल्ली जा रहे थे। जैसे ही घटना की जानकारी मिली, रेलवे प्रशासन और पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई। वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी।

CG CONGRESS: बिजली बिल गड़बड़ी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी! 

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पत्थर फेंकने वाला कौन था और उसके पीछे मकसद क्या था। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही हैं। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related