ED RAID CASH BAG : रेड पड़ते ही बिल्डिंग से नीचे फेंके गए नोटों से भरे बैग

Date:

ED RAID CASH BAG : Bags full of currency notes thrown from the building after the raid.

रायपुर। Mohali से ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को चौंका दिया। Enforcement Directorate की टीम जैसे ही जमीन घोटाले की जांच के लिए पहुंची, तभी 9वीं मंजिल से किसी ने कैश से भरे दो बैग नीचे फेंक दिए।

बैग नीचे गिरते ही फट गया और 500-500 के नोट चारों तरफ बिखर गए। मौके से करीब 21 लाख रुपए कैश बरामद हुआ। दूसरा बैग उठाकर एक शख्स मौके से भाग निकला, हालांकि टीम ने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं आया।

बताया जा रहा है कि ईडी ने सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित घोटाले में पंजाब और Chandigarh समेत 12 ठिकानों पर दबिश दी थी। इसी दौरान वेस्टर्न टावर्स की 9वीं मंजिल पर मौजूद फ्लैट नंबर 906 भी जांच के घेरे में आया।

अब इस पूरी कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और मामले ने राजनीतिक-प्रशासनिक हलकों में भी हलचल बढ़ा दी है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related