SUVENDU ADHIKARI PA MURDER: Car’s Number Plate Turns Out to Be Fake; SIT to Investigate!
SUVENDU ADHIKARI PA MURDER : BJP नेता Suvendu Adhikari के बेहद करीबी और पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे बंगाल में सियासी बवाल मच गया है ।
BJP के नेता Suvendu Adhikari के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या से पहले जिस कार ने उनका रास्ता रोका था, उसकी नंबर प्लेट फर्जी पाई गई है।
पुलिस की ओर से जब्त उस कार का चेसिस नंबर भी घिसकर मिटा दिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि उस नंबर वाली गाड़ी सिलीगुड़ी में है। सिलीगुड़ी के पास माटीगाड़ा पुलिस ने सुबह कार के मालिक विलियम जोसेफ को बुलाकर उनसे पूछताछ की।
उन्होंने बताया कि वह कार सिलीगुड़ी में है और उन्होंने कुछ समय पहले उसे बेचने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था।
जांच के लिए एक SIT का गठन किया गया है। इसमें पुलिस और CID के अधिकारी भी शामिल हैं।
SIT और फॉरेंसिक विभाग के अधिकारी सुबह ही मौके पर पहुंचे और इलाक़े में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को देखा जा रहा है।
इसके साथ ही हत्या के समय, उसके ठीक पहले और बाद में इलाक़े में आने-जाने वाले फोन कॉल्स की डिटेल भी निकाली जा रही है।
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष शमीक भट्टाचार्य ने बारासात अस्पताल में पत्रकारों से कहा, “यह हत्या सुनियोजित तरीके से और राजनीतिक बदले की भावना से की गई है।
तृणमूल कांग्रेस के दफ्तरों में तोड़फोड़ के सवाल पर भाजपा नेता ने दावा किया कि तृणमूल का एक गुट ही भाजपा के झंडे लेकर तृणमूल के दफ्तरों में तोड़-फोड़ कर रहा है।
उनके मुताबिक, इस मामले में अगर भाजपा का कोई कार्यकर्ता शामिल हुआ, तो उसे आज शाम तक पार्टी से निकाल दिया जाएगा.
