दही के साथ इन चीजों को मिलाकर करें सेवन, दूर हो जाएंगी कई बीमारियां

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

आमतौर पर दही खाना हर किसी को पसंद होता है। वहीं कई लोग ऐसे भी हैं कि जब तक अपनी डाइट में दही न शामिल कर लें वो अपने खाने को अधूरा मानते हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा ही सकते हैं कि भारतीय थाली में दही कितना अहम भूमिका निभाता है। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन पाया जाता है। इसके अलावा इसमें लैक्टोज, आयरन और फास्फोरस भी मौजूद होता है जो आपकी सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।

वैसे तो दही को लोग खूब खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई ऐसी चीजें हैं जिसको दही के साथ मिलाकर खाने से आपको दोगुना लाभ मिल सकता है? तो ऐसे में जानिए क्या हैं वो चीजें जिन्हें दही में मिलाकर खाने से आपकी सेहत को बेहतरीन फायदे होंगे साथ ही सेहत संबंधी दिक्कतों से भी रहेंगे। आइए जानते हैं।

दही और जीरा

आजकल बढ़ते हुए वजन से अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। इसे कम करने के लिए न जाने क्या-क्या उपाय अपनाते रहते हैं। अगर आप भी उनमें से हैं तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। यदि आप दही में जीरा मिलाकर खाएंगे तो इससे आपका वजन कम हो सकता है। इसके लिए पहले आप जीरा को भूनकर हल्का दरबरा कर लें उसके बाद इसे दही में मिलाकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से ऐसा करने से आपको फर्क दिखने लगेगा।

दही और चीनी

अक्सर लोग दही के साथ चीनी मिलाकर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके सेवन से आपकी कफ की समस्या दूर होती है? जी हां, इसके सेवन से कफ की समस्या दूर होने के साथ-साथ शरीर को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है।

दही और सेंधा नमक

अगर आप एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में दही में सेंधा नमक मिलाकर सेवन करें। ये शरीर में एसिड का लेवल बैलेंस करने में मदद करता है जिसकी वजह से ये एसिडिटी की समस्या में काफी फायदा पहुंचाता है।

दही और अजवाइन

अगर किसी को दांतों की समस्या या दांत में दर्द है तो वो दही और अजवाइन को एक साथ मिलाकर खा लें। इससे दांतों की समस्या से निजात मिलती है। साथ ही अगर आप मुंह के छालों से परेशान हैं तो ऐसे में भी दही में अजवाइन मिलाकर खा लें। इससे आपको फायदा मिलेगा।

दही और काली मिर्च

अक्सर लोगों को कब्ज की समस्या होती है। अगर आपको भी कब्ज की समस्या है तो आप दही में काली मिर्च मिलाकर खाएं। ये कब्ज की समस्या को दूर करने में कारगर है साथ ही इसे खाने से डाइजेशन भी ठीक रहता है। दही और काली मिर्च बाल झड़ने की समस्या के लिए भी कारगर माना जाता है। इसके लिए तीन चम्मच दही में दो चम्मच काली मिर्च पाउडर डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को बालों पर लगाकर एक घंटे तक के लिए ऐसे ही छोड़ दें फिर बाल धो लें। ऐसा करने से बाल सिल्की भी हो जाएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

VIETNAM BOAT ACCIDENT: भारतीय पर्यटकों को ले जा रही नाव पलटी!

VIETNAM BOAT ACCIDENT: Boat carrying Indian tourists capsizes!     VIETNAM BOAT...

चाय पर चर्चा:”जब पुलिस सिर्फ वर्दी नहीं, भरोसे का दूसरा नाम बन जाए…”

Discussion over tea पत्रकार दीपक तिवारी कबीरधाम जिले की हर चाय...

US-IRAN WAR: डोनाल्ड ट्रंप ने दी ईरान को धमकी! 

US-Iran War: Donald Trump threatens Iran!       US-IRAN WAR: अमेरिकी राष्ट्रपति...