सीएम बघेल के निर्देश पर बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे मंत्री लखमा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर उद्योग मंत्री श्कवासी लखमा शनिवार को नारायणपुर से सुकमा और बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे पर जाएंगे।

उद्योग मंत्री लखमा अपने भ्रमण के दौरान दोनों जिलों में जिला प्रशासन के अधिकारियों से बाढ़ की स्थिति की जानकारी लेंगे और राहत और बचाव के किए जा रहे उपायों की समीक्षा करेंगे।

कवासी लखमा नारायणपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर पूर्वान्ह 11:00 बजे सुकमा जिले के कोंटा पहुंचेंगे और वहां जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करेंगे।

मंत्री लखमा इसके बाद दोपहर 1:00 बजे सुकमा से बीजापुर जिले के तारलागुड़ा के लिए रवाना होंगे और 1:30 बजे तारलागुड़ा पहुंचकर वहां जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करेंगे। कवासी लखमा सुकमा और बीजापुर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों के भ्रमण के बाद शाम 4:45 बजे रायपुर लौट आएंगे

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related