MI vs RR: Rajasthan Defeats Mumbai to Secure Playoff Spot
MI VS RR: राजस्थान रॉयल्स ने रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए कड़े मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रन से हरा दिया है।
इसी के साथ RR प्लेऑफ़ में जगह बनाने वाली चौथी टीम बन गई है।
इससे पहले RCB, GT, और SHR प्लेऑफ़ में पहुंच चुकी है।
रविवार को हुए मैच में अगर मुंबई इंडियंस जीतने में कामयाब होती तो पंजाब किंग्स प्लेऑफ़ में पहुंच जाती।
राजस्थान ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई को 206 रनों का टारगेट दिया था। मुंबई की टीम 20 ओवरों में नौ विकेट के नुक़सान पर 175 रन ही बना सकी।
26 मई को क्वालिफायर-1 में बेंगलुरु और गुजरात आमने-सामने होंगे, जबकि 27 मई को एलिमिनेटर में हैदराबाद और राजस्थान की भिड़ंत होगी।

