US-IRAN CEASEFIRE: ईरान होर्मुज खोलने के लिए तैयार! 

Date:

US-Iran Ceasefire: Iran Ready to Open Hormuz!

US-IRAN CEASEFIRE: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका और ईरान होर्मुज को खोलने के लिए तैयार हो गए हैं।

अगर ऐसा होता है तो ये पूरी दुनिया के लिए राहत की खबर होगी।

ईरान का कहना है कि अगले 30 दिनों में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पहले की तरह हो जाएगा। यानि इस रास्ते पर पहले की तरह जहाज आवाजाही कर सकेंगे।

होर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल व्यापार मार्गों में से एक माना जाता है। यहां तनाव बढ़ने से वैश्विक तेल बाजार, शिपिंग और सप्लाई चेन पर बड़ा असर पड़ा था।

ऐसे में अगर स्ट्रेट फिर सामान्य रूप से खुलता है तो इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों को राहत मिल सकती है।

इन सब के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि अमेरिका, ईरान और उस इलाके के कुछ और देशों के बीच एक समझौता लगभग तय हो गया है।

राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी कहा कि इस डील में होर्मुज को फिर से खोलना शामिल है और इसका ऐलान जल्द होगा।

होर्मुज का रास्ता अगर पहले की तरह सुचारू हो जाता है तो ये भारत के लिए भी राहत की खबर होगी क्योंकि भारत अपनी जरूरत का 80 फीसदी से ज्यादा कच्चा तेल आयात करता है, जिसका एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related