Karnataka Accident: 8 Dead After Drowning in River; 2 Missing!
KARNATAKA ACCIDENT: कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के शिराली गांव के 10 लोग नदी में सीप इकट्ठा करने गए थे, लेकिन अचानक तेज बहाव आने से 8 लोगों की मौत हो गयी। वही 2 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे है।
जानकारी के मुताबिक, गांव के लोग रोजमर्रा की तरह नदी में सीप इकट्ठा करने उतरे थे, लेकिन लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और बहाव बेहद तेज हो गया। l
उन्हें बचाने के प्रयास में बाकी लोग भी नदी में उतर गए, लेकिन तेज धारा ने उन्हें भी अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कई लोग डूब गए और पूरा इलाका चीख-पुकार से गूंज उठा।
मरने वालो में
उमेश मंजुनाथ नाईक (40)
लक्ष्मी महादेव नाईक (42)
लक्ष्मी जट्टप्पा नाईक (30)
लक्ष्मी अप्पण्णा नाईक (60)
लक्ष्मी शिवराम नाईक (49)
ज्योति मस्तम्मा नाईक (34)
मालती नाईक (38)
मस्तम्मा नाईक (60)
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताते हुए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिवारों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया गया है।

