MEXICAN NAVY SHIP : ‘कुआउटेमोक’ की टक्कर से कांपा ब्रुकलिन ब्रिज, देखें वायरल हादसे का VIDEO …

Date:

MEXICAN NAVY SHIP : Brooklyn Bridge shook due to collision with ‘Cuauhtemoc’, see the viral video of the accident …

न्यूयॉर्क। MEXICAN NAVY SHIP  शनिवार को एक बड़ा हादसा तब हुआ जब मेक्सिकन नौसेना का प्रशिक्षण जहाज ‘कुआउटेमोक’ न्यूयॉर्क स्थित ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया। हादसा उस वक्त हुआ जब जहाज ईस्ट रिवर से गुजर रहा था और उसका ऊपरी हिस्सा ब्रिज से टकरा गया। इस दुर्घटना में 19 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के दृश्य वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जहाज का ऊपरी हिस्सा, जिस पर मेक्सिको का विशाल झंडा लहरा रहा था, ब्रिज से टकराकर गिरता दिखाई दे रहा है। ब्रिज से टकराने के बाद जहाज किनारे की ओर बढ़ता है, जिससे वहां मौजूद लोग घबराकर भागने लगते हैं।

जहाज में सवार थे 277 लोग

MEXICAN NAVY SHIP  मेक्सिकन नौसेना ने बताया कि जहाज पर कुल 277 लोग सवार थे। इस हादसे के बाद जहाज की आगे की यात्रा फिलहाल रोक दी गई है। न्यूयॉर्क फायर डिपार्टमेंट और अन्य स्थानीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

आधिकारिक बयान

मेक्सिकन नौसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रशिक्षण जहाज ‘कुआउटेमोक’ को हुए नुकसान की समीक्षा की जा रही है और सभी सवार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है।
नौसेना ने बयान में कहा, “नौसेना सचिव कर्मियों की सुरक्षा, संचालन में पारदर्शिता और भावी अधिकारियों के लिए उत्कृष्ट प्रशिक्षण की प्रतिबद्धता दोहराता है।”

15 देशों के 22 बंदरगाहों की थी योजना

MEXICAN NAVY SHIP  गौरतलब है कि ‘कुआउटेमोक’ ने 6 अप्रैल को अकापुल्को बंदरगाह (मेक्सिको) से अपनी समुद्री यात्रा शुरू की थी। इसकी योजना 15 देशों के 22 बंदरगाहों पर रुकने की थी, जिनमें न्यूयॉर्क, हवाना (क्यूबा), किंग्सटन (जमैका), रेक्याविक (आइसलैंड) और फ्रांस के कई बंदरगाह शामिल थे। कुल 254 दिनों की इस यात्रा में 170 दिन समुद्र में और 84 दिन बंदरगाहों पर बिताने का कार्यक्रम था।

जांच जारी

MEXICAN NAVY SHIP  फिलहाल हादसे की विवेचना की जा रही है और स्थानीय व मैक्सिकन अधिकारी जांच में जुटे हैं कि ब्रिज से टकराने की यह घटना नाव संचालन में चूक थी या कोई तकनीकी त्रुटि।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BJP का मिशन बंगाल : कल सिंगुर में हुंकार भरेंगे PM मोदी, मिलेंगी830 करोड़ की परियोजनाएं

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल दौरे के दूसरे...

BJP MEETING : नितिन नबीन से मिले नरेश गुप्ता

BJP MEETING : Naresh Gupta met Navin नई दिल्ली। दिल्ली...