PALM SPRINGS CLINIC BLAST : कैलिफोर्निया में फर्टिलिटी क्लिनिक के पास आतंकी हमला

Date:

PALM SPRINGS CLINIC BLAST : Terrorist attack near fertility clinic in California

पाम स्प्रिंग्स (कैलिफोर्निया)। PALM SPRINGS CLINIC BLAST अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के पाम स्प्रिंग्स शहर में शनिवार को एक फर्टिलिटी क्लिनिक के पास हुए धमाके ने हड़कंप मचा दिया। इस धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम 5 लोग घायल हुए हैं। एफबीआई ने इस घटना को “जानबूझकर किया गया आतंकी हमला” करार दिया है।

FBI कर रही आतंकी एंगल से जांच –

PALM SPRINGS CLINIC BLAST एफबीआई लॉस एंजेलिस फील्ड ऑफिस के असिस्टेंट डायरेक्टर अकील डेविस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि धमाके के संबंध में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कहा, “इसमें कोई शक नहीं, यह एक जानबूझकर किया गया आतंकी हमला है।” अब एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह हमला घरेलू आतंकवाद का हिस्सा है या अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

विस्फोट के समय वाहन के पास था मृतक –

PALM SPRINGS CLINIC BLAST एफबीआई ने बताया कि जो व्यक्ति मारा गया वह उस वाहन के पास पाया गया जो धमाके में पूरी तरह नष्ट हो चुका था। यह गाड़ी अमेरिकन रिप्रोडक्टिव सेंटर्स की थी।

यह धमाका स्थानीय समय अनुसार सुबह 11 बजे नॉर्थ इंडियन कैन्यन ड्राइव और ईस्ट ताचेवाह ड्राइव के चौराहे पर हुआ।

क्लिनिक क्षतिग्रस्त, पर IVF लैब सुरक्षित –

धमाके में अमेरिकन रिप्रोडक्टिव सेंटर्स के ऑफिस एरिया को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि IVF लैब और उसमें रखे भ्रूण सुरक्षित हैं।

PALM SPRINGS CLINIC BLAST क्लिनिक संचालक डॉ. माहेर अब्दल्लाह ने बताया कि हादसे के समय कोई मरीज क्लिनिक में मौजूद नहीं था और सभी स्टाफ सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा, “मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह सब क्यों हुआ, लेकिन शुक्र है कि आज कोई मरीज मौजूद नहीं था।”

घना धुआं और दहशत के पल –

PALM SPRINGS CLINIC BLAST धमाके के तुरंत बाद सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लिनिक से काले धुएं का गुबार उठ रहा है और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

FBI, ATF (Bureau of Alcohol, Tobacco, Firearms and Explosives) और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से घटना की गंभीरता से जांच कर रही हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BJP का मिशन बंगाल : कल सिंगुर में हुंकार भरेंगे PM मोदी, मिलेंगी830 करोड़ की परियोजनाएं

कोलकाता। विधानसभा चुनाव से पहले बंगाल दौरे के दूसरे...

BJP MEETING : नितिन नबीन से मिले नरेश गुप्ता

BJP MEETING : Naresh Gupta met Navin नई दिल्ली। दिल्ली...