गोठान भ्रष्टाचार का स्मारक : बृजमोहन अग्रवाल बोले- एक गाय पर 40 लाख खर्च करना क्या यही गोठान माॅडल है?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इस दौरान बृजमोहन अग्रवाल ने गोठान मामले को लेकर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि, सरकार ने 10 हजार 240 गोठान का निर्माण किया है। एक गाय पर 40 लाख खर्च करना क्या यही गोठान माॅडल है? लावारिस गायों की संख्या 3030 है। एक गाय के पीछे 3 चरवाहे हैं। गोठान खाली पड़े हैं, गाय सड़कों पर है। गोठान भ्रष्टाचार का स्मारक बन गया है। गोठानों के लिए सरकारी मद से क्या खर्च किया गया है, ये सरकार को बताना चाहिए।

अगर मर्दानगी है तो भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजें
पूर्व मंत्री अग्रवाल ने कहा कि, केंद्र सरकार के विभिन्न मद का इस योजना के तहत दुरुपयोग किया गया है। इसकी शिकायत केंद्र सरकार से की है और करेंगे। 1382 गाय गोठानों में और 887 गायों की एक्सीडेंट में मृत्यु हुई है। उन्होंने सीएम के भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर कहा कि अगर मर्दानगी है तो हमारे भाजपा नेताओं को गिरफ्तार कर जेल भेजें।

कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर
बृजमोहन ने कहा कि, पूरे प्रदेश में रोका छेका के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए गए। भाजपा ने घोटालों की पोल खोलने का कार्यक्रम चलाया। कार्यक्रम के माध्यम से यह बात सामने आई कि गोठान भ्रष्टाचार के अड्डे बने हुए हैं। 1335 करोड़ कहां खर्च हुए। कांग्रेस झूठ बोलने में माहिर हो गए हैं। सरकार से मांग है कि बारिश में गो माता बाहर बैठी है, उन्हें छत दें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related