7 people burnt alive, a massive fire broke out in a 2-storey building in the early hours
डेस्क। इंदौर में शुक्रवार देर रात तीन बजे बड़ा हादसा हो गया. यहां के विजय नगर इलाके के स्वर्ण बाग कॉलोनी में दो मंजिला इमारत में आग लग गई. बताया जा रहा है कि इस दिल दहला देने वाली घटना में 5 पुरुष और दो महिला साहित सात लोगों की मौत हो गई.
आग लगने की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड के साथ-साथ विजय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. दमकल अधिकारी का कहना है, “हो सकता है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी हो”. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने में हमें 3 घंटे का समय लगा. बताया जा रहा है कि आग के चपेट में आने वाली यह इमारत इशाक पटेल की है मकान. वहीं जितने लोगों की मौत हुई है वह सब किरायदार बताए जा रहे है. इनमें से कुछ लोग पढ़ाई करते थे और कुछ लोग नौकरी करते थे. मृतक का नाम आशीष, आकांक्षा, गौरव, नीतू सिसोदिया है जबकि 2 के नामो की पुष्टि नहीं हुई है. इसके अलावा इस हादसे में घायल होने वालों का नाम फिरोज, मुनिरा, विशाल, हर्षद और सोनाली है. फिलहाल पुलिस हादसे का शिकार हुए लोगों की पूरी जानकारी पता करने में जुटी है.
गाड़ियों में लगी आग हो सकता है हादसे का कारण –
हादसे को लेकर यह भी अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से पहले आग वहां के पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी थी. और यह धीरे धीरे फैल गई. अचानक आग की लपटें इतनी तेज हो गई कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. जब तक लोगों की नींद खुल पाती और वह समझ पाते, तब तक कुछ की जिंदा जलने और दम घुटने से मौत हो गई.

