महापौर एजाज ढेबर रायपुर नगर निगम का बजट 15 मार्च को करेंगे पेस, रायपुरियंस के लिए करेंगे कई योजनाओं और सौगातो की बौछार…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर : नगर निगम रायपुर का बहुप्रतिक्षित बजट 15 मार्च को जनता के लिए प्रस्तुत किया जायेगा. नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर वर्ष 2022-23 का बजट प्रस्तुत कर बजट अभिभाषण पढेगें. कोविड काल के 2 वर्ष में एमआईसी द्वारा पारित बजट को शासन से स्वीकृति लेकर अंगीकृत कर वर्ष भर कार्य किये गये।

वही प्रेस वार्ता करते हुए सभापति प्रमोद दुबे ने सदस्यों से आग्रह किया है कि वे प्रश्नकाल के उपरांत पारित बजट पर चर्चा में भाग लें तथा रायपुर शहर के विकास हेतु अपने सुझाव देवें. उन्होंने कहा कि सदस्यों के समक्ष प्रथम बार इस बजट में चर्चा होगी क्योंकि 2 वर्षों तक लगातार कोरोना महामारी के कारण सदस्यों ने प्रत्यक्ष सुझाव नहीं दे पाये थे. अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने सभी पार्षदों से अपील है कि अपने शहर के साथ-साथ अपने वार्डों के लिए सकारात्मक सुझाव जरूर देवें।सभी सदस्यों से दुबे ने कहा की तथ्यात्मक पहलुओं पर चर्चा करेगें तो बेहतर होगा, साथ ही सदन का समय भी अन्य पार्षदों के चर्चा हेतु प्रदान की जा सकती है। एक ही विषय पर बार बार चर्चा करने से बचना आवश्यक है ताकि सभी सदस्यों को मौका मिल पाए. उन्होंने कहा की रायपुर शहर महानगर का आकार ले रहा है अतः चहुंमुखी विकास हेतु सदस्यों से चर्चा की अपेक्षा होगी, खासकर बाजारों के विकेन्द्रीकरण एवं व्यवस्थित तथा समन्वित विकास पर केन्द्रीत कर अपनी बेहतर तैयारी करें।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related