MATHURA EXPRESSWAY ACCIDENT : कोहरे में 8 बसें और 3 कारें भिड़ीं, 13 की जलकर मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

MATHURA EXPRESSWAY ACCIDENT : 8 buses and 3 cars collided in fog, 13 burnt to death

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे के कारण सोमवार को भयावह दुर्घटना हुई, जिसमें 8 बसें और 3 कारें आपस में भिड़ गईं। टक्कर के तुरंत बाद कई वाहनों में आग लग गई। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें भाजपा नेता भी शामिल हैं। 66 लोग घायल हुए हैं और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि बसों से कटे हुए अंग भी मिले हैं।

हादसा थाना बलदेव क्षेत्र, माइलस्टोन 127 पर हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड, SDRF के 50 जवान और 9 थानों की टीम मौके पर पहुंची। छह घंटे की मेहनत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा हुआ। हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर लगभग 3 किमी लंबा जाम लग गया। मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दे दिए गए हैं, जिसका नेतृत्व ADM अमरेश करेंगे।

प्रत्यक्षदर्शी भगवान दास ने बताया कि टक्कर के बाद ऐसा लगा जैसे बम फट गया हो। लोग बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूद रहे थे, लेकिन कई लोगों को भागने का मौका नहीं मिला। बसें जलकर राख हो गईं और पुलिस ने खरोच-खरोच कर शवों को बाहर निकाला।

घायलों को 20 एम्बुलेंस की मदद से मथुरा जिला अस्पताल और वृंदावन संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर घायलों को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की।

हादसे की वजह घना कोहरा और अचानक दृश्यता कम होना बताया जा रहा है। एक स्लीपर बस के अचानक सामने आने से पीछे चल रही अन्य बसों और कारों की भिड़ंत हुई और आग लग गई। मौके पर DM, SSP और अधिकारी पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related