VIDEO : केंद्रीय खेल मंत्री मांडविया का संदेश, रेसिंग का जुनून ट्रैक पर दिखाएं, सड़क पर नहीं

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

VIDEO : Union Sports Minister Mandaviya’s message: Show your passion for racing on the track, not on the road

रायपुर, 8 नवंबर। राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में कल से शुरू हो रही नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप को लेकर देशभर में उत्साह का माहौल है। आयोजन से पहले केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने चैंपियनशिप के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं और युवाओं को प्रेरक संदेश दिया।

मांडविया ने कहा, “जैसे इस आयोजन का संदेश है ‘रेस ट्रैक पर होनी चाहिए, सड़क पर नहीं।’ सभी युवाओं को सड़क पर अनुशासन और सुरक्षा का पालन करना चाहिए और हमेशा हेलमेट पहनकर जिम्मेदारी दिखानी चाहिए।”

उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा हेलमेट पहनकर बाइक चलाना युवाओं के लिए प्रेरक उदाहरण है। मांडविया ने कहा कि जब सरकार और समाज मिलकर बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाते हैं, तो ऐसी पॉजिटिव अवेयरनेस पैदा होती है जो जनहित में स्थायी असर छोड़ती है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नेशनल सुपरक्रॉस बाइक रेसिंग चैंपियनशिप युवाओं में सुरक्षित और अनुशासित रेसिंग संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे सुरक्षित, अनुशासित और जागरूक सड़क परिवेश के निर्माण में सहयोग दें।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related