IPS SANTOSH SINGH : आईपीएस डॉ. संतोष सिंह की किताब प्रकाशित, शांति-निर्माण में योगदान को समर्पित

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IPS SANTOSH SINGH : IPS Dr. Santosh Singh’s book published, dedicated to his contribution in peace-building

रायपुर, 8 नवंबर। पुलिस मुख्यालय में डीआईजी सीसीटीएनएस/एससीआरबी के रूप में पदस्थ आईपीएस डॉ. संतोष सिंह की लिखित किताब का दिल्ली के प्रतिष्ठित मानक पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशन हुआ। किताब का विषय संयुक्त राष्ट्र के शांति-सुदृढ़ीकरण प्रयास है।

प्रकाशन के अवसर पर डॉ. सिंह ने किताब की प्रति माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ श्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और डीजीपी श्री अरुण देव गौतम को भेंट की।

किताब में शीत युद्ध के बाद 21वीं सदी में हिंसाग्रस्त देशों में स्थायी शांति स्थापित करने के लिए पीस कीपिंग, पीस मेकिंग और पीस बिल्डिंग मिशनों की कार्यप्रणाली और प्रभाव का विश्लेषण किया गया है। यह शोध पत्रक नीति-निर्धाताओं, छात्रों और प्रैक्टीसनर्स के लिए विशेष उपयोगी साबित होगा।

डॉ. सिंह ने हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से डॉक्टरेट की डिग्री, जेएनयू नई दिल्ली से अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एमफिल और बीएचयू वाराणसी से राजनीतिशास्त्र में एमए की डिग्री प्राप्त की है। उनके शोधपत्र विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं।

भारत संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशनों में तीसरे नंबर का योगदानकर्ता है। 1950 से अब तक देश ने 49 शांति मिशनों में हिस्सा लिया है और लगभग 2 लाख भारतीय शांतिसैनिकों का योगदान रहा है। डॉ. संतोष सिंह की यह किताब इन मिशनों के सिद्धांत और धरातल पर हो रहे कार्यों को उजागर करती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related