निजामुद्दीन में बड़ा हादसा: दरगाह शरीफ पत्ते शाह की दीवार ढही, हादसे में 5 की मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब 4:30 बजे हुमायूं के मकबरा के पीछे दरगाह शरीफ पत्ते शाह की दीवार गिर गई। दीवार के मलबे में दबने से पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में तीन महिलाएं और दो पुरुष हैं। बाकी पांच लोगों का एम्स और आरएमएल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

दीवार गिरने की सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली फायर सर्विस सबसे पहले पहुंची। जिसके बाद बचाव कार्य तेज किया गया है। अधिकारियों ने मौके पर अंदाजा लगाया कि मलबे में 10 से 12 लोग फंसे हो सकते हैं। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां बुलाई गईं और पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। एनडीआरएफ की टीम को भी हादसे की सूचना दी गई।

एनडीआरएफ के मौके पर आने के साथ ही बचाव कार्य में तेजी आई। एनडीआरएफ ने मलबे में दबे एक के बाद एक 10 लोगों को बाहर निकाला और सभी को अस्पताल रवाना किया गया। इसके साथ ही मौके पर डॉग स्क्वॉड बुलाया गया और इस बात की तसल्ली की गई कि दीवार के मलबे के नीचे कोई और तो नहीं छिपा है। मलबे के नीचे किसी के नहीं होने की तसल्ली करने के बाद टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन बंद किया।

घायलों में से नौ को एम्स और एक को आरएमएल में भर्ती कराया गया था। एम्स में भर्ती तीन महिलाओं और दाे पुरुषाें की मौत हो गई। अभी एम्स में चार और आरएमएल में एक घायल का इलाज चल रहा है। डिविजनल फायर ऑफिसर मुकेश शर्मा ने बताया कि मौके से 10 लोगों को निकाला गया, इनमें से नौ एम्स ट्रॉमा सेंटर और एक आरएमएल में एक को भर्ती किया गया था। एम्स में भर्ती पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है। गौरतलब है कि सबसे पहले सूचना आई थी कि हुमायूं के मकबरे का गुंबद गिर गया और उसमें लोग फंस गए है, लेकिन अधिकारियों को ओर से जल्द ही स्थिति साफ कर दी गई।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING : भूपेश को सुप्रीम झटका!

CG BREAKING : Supreme blow to Bhupesh! रायपुर। छत्तीसगढ़ के...

CG LIQUOR SHOP PROTEST : शराब दुकान पर गांव का बवाल

CG LIQUOR SHOP PROTEST : Village creates ruckus over...