Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता भूपेश बघेल बने स्टार प्रचारक

Date:

रायपुर। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस नेता भूपेश बघेल स्टार प्रचारक बनाए गए है। बता दें कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर जहां दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को मतदान है, वहीं महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर एक चरण में 20 नवंबर को मतदान है। दोनों राज्‍यों का चुनाव परिणाम 23 नवंबर को आएगा।

महाराष्ट्र विधानसभा में 288 सदस्यों की संख्या है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है। पिछले विधानसभा चुनाव अक्टूबर 2019 में हुआ था। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने सरकार बनाने के लिए बहुमत हासिल किया, लेकिन आंतरिक विरोध के कारण शिवसेना ने गठबंधन छोड़ दिया।

शिवसेना ने एनसीपी और कांग्रेस के साथ एक नया गठबंधन महा विकास अघाड़ी बनाया। महा विकास अघाड़ी ने उद्धव ठाकरे के मुख्यमंत्री बनने के साथ राज्य में सरकार बनाई। हालांकि, कुछ दिनों बाद ही उद्वव ठाकरे की सरकार गिर गई और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related