Mahakumbh 2025 : संगम में डुबकी लगाएंगे कांग्रेसी इस तारीख को जाएंगे महाकुंभ

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Mahakumbh 2025 :कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय व अन्य नेता 19 फरवरी को महाकुंभ में जाएंगे। कांग्रेसियों का दल संगम में डुबकी लगाएगा। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के भी प्रयागराज पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि पार्टी ने इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इससे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने दो बार प्रयागराज जाने का अपना कार्यक्रम घोषित किया था पर महाकुंभ में अधिक भीड़भाड़ व जाम की वजह से कार्यक्रम रद कर दिये गए थे।

महाकुंभ में भगदड़ की घटना के बाद कांग्रेस नेताओं ने मेला प्रशासन का सहयोग करने का हवाला देकर अपना कार्यक्रम निरस्त किया था। पार्टी मुख्यालय ने 19 फरवरी की सुबह कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता बस से प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। प्रदेश अध्यक्ष महाकुंभ मेला क्षेत्र में कांग्रेस सेवादल के शिविर में भी जाएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related