Lunar Eclipse 2025: साल का पहला चंद्र ग्रहण आज, जानिए क्या भारत में भी होगा दीदार?

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Lunar Eclipse 2025: नई दिल्ली। आज देशभर में होली की धूम मची है। हर कोई गुलाल के रंग में रंगा दिख रहा है। इस बीच आज साल का पहला चंद्र ग्रहण भी होली के दिन ही लगा है। यह ग्रहण आज यानी 14 मार्च को सुबह 9 बजकर 29 मिनट पर शुरू होकर दोपहर 3 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

 

ब्लड मून की तरह दिखेगा चंद्रमा

खास बात यह है कि इस बार चंद्र ग्रहण के चलते चंद्रमा ब्लड मून की तरह दिखाई देगा। इसका मतलब यह है कि चांद का रंग लाल हो जाएगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को खास सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है।

 

क्या भारत में भी दिखेगा चंद्र ग्रहण?

 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाता है, लेकिन यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए सूतक काल मान्य नहीं होगा।

 

हालांकि, धार्मिक मान्यताएं है कि ग्रहण के दौरान भगवान का नाम जपना और भोजन को तुलसी डालकर सुरक्षित रखना शुभ माना जाता है।

बता दें कि 14 मार्च यानी होली के दिन एक खगोलीय घटना देखने को मिल रही है, क्योंकि ये साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण है। आज चंद्रमा लाल हो जाएगा। इसी कारण चंद्रमा को ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।

 

पूर्ण चंद्र ग्रहण क्या होता है?

 

पूर्ण चंद्र ग्रहण तब लगता है जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के ठीक बीच में आ जाती है। इसके चलते चांद लाल या धुंधला दिखाई देता है। यहां जरूरी बात ये है कि पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान, चंद्रमा ओझल नहीं होता, बल्कि केवल लाल रंग का हो जाता है।

चंद्रग्रहण कब और कहां दिखेगा?

ग्रहण अमेरिका, पश्चिमी यूरोप और अटलांटिक महासागर में रहने वाले लोगों को दिखेगा। भारत में लोग चंद्रग्रहण नहीं देख पाएंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...