अमर हो गए प्रेमी: फांसी के फंदे पर लटकती मिला दोनों के शव

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बालोद: प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। घटना बालोद जिले की है: बताया गया है कि दोनों के घरवाले मिलने-जुलने का विरोध करते थे। इस बात से भी दोनों परेशान थे। मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र का है। इधर, सोमवार को दोनों अपने-अपने घर से लापता हो गए थे। देर रात तक घर ही नहीं लौटे। जिसके बाद परिजन इनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चला। इस बीच मंगलवार को सहगांव के कुछ लोगों ने उनके परिजनों को सूचना दी की दोनों ने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी जानकारी दी गई। दोनों के शव सहगांव के जंगल में पेड़ से लटके हुए मिले। पुलिस ने बताया कि युवक ने मछली पकड़ने वाली किसी रस्सी से फांसी लगाई है। उसके साथ नाबालिग लड़की का शव भी उसी फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की, जिसमें प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों के शव को बरामद कर पीएम के लिए भेजा गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH: श्रीमद्भागवत गीता अब छत्तीसगढ़ी में! 

CHHATTISGARH: Shrimad Bhagavad Gita now in Chhattisgarhi!   CHHATTISGARH: चाम्पा के...

RAIPUR ACCIDENT NEWS: तेज रफ़्तार कार ने लोगों को मारी टक्कर! 

RAIPUR ACCIDENT NEWS: Speeding car hits people!   RAIPUR ACCIDENT NEWS:...