LOKSABHA ELECTION 2024 : लोकसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद करेंगे आज गृहमंत्री अमित शाह, जानिए पल-पल के कार्यक्रम का अपडेट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LOKSABHA ELECTION 2024: Today Home Minister Amit Shah will blow the trumpet for the Lok Sabha election campaign, know the updates of the program from moment to moment.

जांजगीर-चांपा। प्रदेश के पहले लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज गुरूवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह हाईस्कूल मैदान जांजगीर में दोपहर 2 बजे आमसभा को संबोधित करने के साथ करेंगे। यह आमसभा ऐतिहासिक होगी क्योंकि इसके साथ प्रदेश के नए विकास की गाथा लिखी जाएगी। ये बांते कलस्टर प्रभारी राजेश मूणत ने जिला भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में आयोजित आमसभा के साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव के प्रचार का शंखनाद करेंगे। आमसभा में उनके साथ प्रदेश के मुख्मंत्री विष्णुदेव साय, छग भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सह प्रभारी नितिन नवीन , प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित अन्य कैबिनेट मंत्री उपस्थित होंगे। आमसभा में जांजगीर चांपा लोकसभा के सभी आठ विधानसभा से 40 हजार लोगों के शामिल होने का लक्ष्य रखा गया है।

इसके लिए लोकसभा के सभी लोकसभा के सभी 22 सौ बूथ 34 मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने कहा कि अमित शाह की यह आमसभा इसलिए महत्वपूर्ण है कि विधानसभा चुनाव में जहां हम कमजोर थे, सभी आठ सीटों पर चुनाव हार गए मगर मैदान हमारा है। लोकसभा चुनाव में भाजपा लगातार जीत हासिल करतेआया है। एनडीए का भी नारा है अबकी बार चार सौ पार तो इस बार हम चुनाव में प्रदेश के सभी 11 लोकसभा सीट जीतेंगे। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व विधायक सौरभ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, मनोज मिश्रा, पंकज अग्रवाल उपस्थित थे।

24 को पीएम लाभार्थियों से करेंगे संवाद –

कलस्टर प्रभारी राजेश मूणत ने बताया कि 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्र के केंद्र सरकार की योजना पीएम आवास योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान कार्डसहित अन्य योजनाओं के करीब 5 लाख लाभार्थियों से सीधा संवाद करेंगे। प्रदेश के प्रत्येक विधानसभा में 5 – 5 हजार लाभार्थी शामिल होंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related