LILY THOMAS CASE : फिर चर्चा में लिली थॉमस फैसला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

LILY THOMAS CASE : Lily Thomas verdict in the news again

रायपुर डेस्क। दतिया विधायक राजेंद्र भारती को 3 साल की सजा मिलते ही उनकी कुर्सी चली गई और इसी के साथ एक बार फिर 2013 का लिली थॉमस केस चर्चा में आ गया है।

सीधी भाषा में समझिए अगर किसी विधायक या सांसद को 2 साल या उससे ज्यादा की सजा मिलती है, तो उसकी सदस्यता उसी दिन खत्म हो जाती है। यही नियम भारती पर भी लागू हुआ और विधानसभा ने तुरंत उनकी सीट खाली घोषित कर दी।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और फर्जी दस्तावेज बनाने जैसे गंभीर मामलों में दोषी पाया। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें 50 हजार के बॉन्ड पर जमानत दी है और हाईकोर्ट में अपील के लिए 30 दिन का समय भी दिया है।

अब अगर इन 30 दिनों में हाईकोर्ट से सजा पर रोक नहीं मिलती, तो दतिया में उपचुनाव होना तय है।

असल खेल 2013 में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शुरू हुआ था। लिली थॉमस केस में कोर्ट ने साफ कर दिया था कि सजा के बाद नेताओं को बचाने वाला कानून नहीं चलेगा। पहले अपील लंबित रहने तक कुर्सी बच जाती थी, लेकिन अब फैसला आते ही पद खत्म।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BIG BREAKING : NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!

BIG BREAKING : Dharmendra Pradhan resigns amid NEET controversy! रायपुर...

CG SET 2026 : तारीख जारी, आवेदन शुरू

CG SET 2026 : Dates released, applications open रायपुर। छत्तीसगढ़...