दिल्ली में एक दिन की बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अब तक चार की मौत और 70 से अधिक घायल

Date:

नई दिल्ली। मानसून की पहली वर्षा में राष्ट्रीय राजधानी में विभिन्न एजेंसियों की नाकामी के चलते एक वयक्ति की मौत हो गई। इसी तरह, जलभराव व वर्षा संबंधित विभिन्न घटनाओं में 70 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। वहीं, लुटियंस दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों व सांसदों के साथ सैन्य अधिकारी, केंद्रीय अधिकारी व उद्योगपतियों का बंगले भी जलभराव की जद में आ गए।

राजधानी में विभिन्न एजेंसियों की नाकामी का खामियाजा दिल्ली वालों को झेलना पड़ रहा है। प्रगति मैदान टनल व मिंटो ब्रिज के साथ 10 से अधिक अंडरपासों में पांच से सात फीट तक पानी भर गया, जिससे न सिर्फ यातायात थम गया, बल्कि उसमें 20 से अधिक गाड़ियां डूब गईं।इसी तरह, विभिन्न मार्गों पर तीन से चार फीट के जलभराव से 100 से अधिक डीटीसी की बसें, ट्रक, कारें व दो पहिया वाहन फंस गए, जिसके चलते जाम की समस्या और भीषण हो गई। कई स्थानों पर पेड़ व गिरे बिजली के खंभों ने यातायात संबंधित परेशानी बढ़ाई। जिसके चलते कइयों की ट्रेनें व हवाई यात्रा छूटी तो कई एंबुलेंस में मरीजों की सांसें अटकी रही।

कई इलाकों में घरों में घुसा पानी

लुटियंस दिल्ली, सिविल लाइंस, माडल टाउन, किंग्सवे कैंप, दिल्ली विश्वविद्यालय, कमला नगर, लक्ष्मी नगर, निजामुद्दीन, वेस्ट विनोद नगर, तुर्कमान गेट, करोलबाग, राजेंद्र नगर, गुलाबी बाग, अशोक विहार, रोहिणी, द्वारका, मजनूं का टीला, गांधी नगर, किशनगंज, प्रताप विहार समेत अन्य इलाकों में घरों में पानी घुस गया। निजामुद्दीन नाले की दीवार टूटने से जंगपुरा इलाके के घरों में पानी के साथ मलबा भी आ गया। जलभराव की यह स्थिति दिल्ली की हजारों कालोनियों में कमोबेश एक सी रही, लोग दिन भर जूझते रहे। कुछ इलाकों में वर्षा रुकने के तीन से चार घंटे में पानी निकला तो कुछ जगह शाम तक जलभराव रहा।

बाजार मे जलभराव, करोड़ों की क्षति

दिल्ली के तमाम इलाके कनाट प्लेस, चांदनी चौक, नई सड़क, बल्लीमारान, दरीबा कलां, सदर बाजार, खान मार्केट, कमला नगर, भोगल, निजामुद्दीन समेत अन्य बाजारों की दुकानों में पानी भर गया। नरेला अनाज मंडी में खुले में रखे सैकड़ों क्विंटल अनाज पानी में भीग गए। अनुमान है कि एक दिन की वर्षा व कारोबारी प्रतिष्ठानों में जलभराव से व्यापारियों का 100 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

इन मार्गों पर रहा जाम

विकास मार्ग, आइटीओ, रिंगरोड, राजघाट, मथुरा रोड, एम्स, जंगपुरा, कश्मीरी गेट बस अड्डा, आनन्द विहार, जीटी करनाल हाई-वे, नरेला, सिंघु बार्डर, किराड़ी, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, मुंडका, बादली, सिरसपुर, लिबासपुर, रोहिणी स्थित केएन काटजू मार्ग, नजफगढ़, हस्तसाल, उत्तम नगर, बदरपुर, महारानी बाग व संत नगर समेत अन्य प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति रही।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related