LG वीके सक्सेना ने आतिशी को लिखी चिट्टी, कहा- केजरीवाल का आपको काम चलाऊ CM कहना मुझे आहात किया

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हालिया बयान को लेकर CM आतिशी को चिट्ठी लिखी है। एलजी सक्सेना ने सीएम आतिशी को नए साल की अग्रिम बधाई देते हुए उनके स्वस्थ रहने और हमेशा आगे बढ़ने की कामना की।

एलजी ने अपनी चिट्ठी में कहा- आपको मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाने के अवसर पर भी मैंने आपको हृदय से बधाई और शुभकामनाएं दी थी और तब से अब तक की अवधि में मैंने अपने ढाई साल के कार्यकाल में पहली बार मुख्यमंत्री पद पर आसीन व्यक्ति को मुख्यमंत्री का काम करते देखा जहां आपके पूर्ववर्ती मुख्यमंत्रई के पास सरकार का एक भी विभाग नहीं था और न ही वह फाइलों पर हस्ताक्षर किया करते थे, वहीं आपने अनेक विभागों का दायित्व लेते हुए प्रशासन के विभिन्न मुद्दों पर काम करने का प्रयास किया।

आपको काम चलाऊ कहना आपत्तिजनक लगा: LG सक्सेना

उन्होंने आगे लिखा- परंतु कुछ दिन पूर्व आपके पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा मीडिया में आपको सार्वजनिक रूप से एक अस्थायी काम चलाऊ मुख्यमंत्री घोषित किया जाना मुझे आपत्तिजनक लगा और मैं इससे आहत हुआ। यह न केवल आपका अपमान था, बल्कि आपकी नियोक्ता महामहिम भारत की राष्ट्रपति और उनके प्रतिनिधि के रूप में मेरा भी अपमान था।

एलजी ने आगे लिखा- अस्थायी अथवा काम चलाऊ मुख्यमंत्री की जो सार्वजनिक व्याख्या केजरीवाल ने की, उसका कोई संवैधानिक प्रावधान नहीं है और यह बाबा साहब आंबेडकर द्वारा रचित संविधान में निहित लोकतांत्रिक भावना और मूल्यों की निंदनीय अवहेलना भी है।

सभी विफलताओं की जिम्मेदारी आपकी मानी जाएगी: LG सक्सेना

उन्होंने लिखा- यह सर्वविदित है कि आपको किन परिस्थितियों में मुख्यमंत्री बनाया गया। पिछले दस सालों में यमुना की बदतर हालात हो या पीने के पानी की भयंकर कमी, कचरे के पहाड़ों का मुद्दा या औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी, सड़कों और सीवर लाइन की दुर्दशा हो या स्वास्थ्य की चरमराती व्यवस्था, अनाधिकृत कॉलोनियों में सुविधाओं का घोर अभाव हो या झुग्गी बस्तियों में नारकीय जीवन, एक मुख्यमंत्री द्वारा जिसको अस्थायी और काम चलाऊ घोषित किया जा चुका हो, तीन-चार महीने में कुछ भी कर पाना कितना संभव है, यह सभी जानते हैं। इन क्षेत्रों में विफलताओं को आपके नेता ने सार्वजनिक रूप से स्वीकार भी किया है, परंतु मुख्यमंत्री के रूप में अब इन सभी क्षेत्रों में विफलताओं की जिम्मेदारी आपकी ही मानी जाएगी।

आपको जेल भेजने की बात पूरी तरह गलत: एलजी सक्सेना

उन्होंने आगे लिखा, “केजरीवाल बिना किसी आधार या तथ्य के आपके खिलाफ परिवहन विभाग तथा अन्य जांच एजेंसियों द्वारा जांच कर आपको जेल भेजने की बात सार्वजनिक रूप से कह रहे हैं। यह असत्य तो है ही, ऐसे बयानों से यह भी इंगित होता है कि आपको अपने ही अधीन काम करनेवाले विभागों के क्रियाकलापों की कोई खबर नहीं है। बल्कि आज तो अखबार के माध्यम से यह ज्ञात हुआ कि परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने स्वंय आपको लिखकर सूचित किया है कि न तो उनके अथवा सतर्कता विभाग की तरफ से ऐसी कोई कार्रवाई की जा रही है।

आखिरी में एलजी ने लिखा, “मैं आपके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। मेरा यह पत्र आपको व्यक्तिगत तौर पर लिखा गया है, परंतु आनेवाले समय में इसे वर्तमान के परिप्रेक्ष्य को रेखांकित और रिकॉर्ड करता हुआ दस्तावेज माना जाए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : निगम कर्मचारियों को बड़ी राहत!

CHHATTISGARH : Big relief to corporation employees! बिलासपुर. नगर निगम...

CHHATTISGARH : कांकेर में टाइगर की एंट्री!

CHHATTISGARH : Tiger enters Kanker! पखांजूर। कांकेर के जंगल से...