गोविंदा की तबीयत पर लीगल एडवाइजर ने दी अपडेट, बोले- अब हालत बेहतर है…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और पूर्व सांसद गोविंदा की तबीयत मंगलवार रात अचानक बिगड़ने पर उन्हें जुहू स्थित क्रिटिकेयर एशिया मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि एक्टर घर पर अचानक बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया।

गोविंदा के लीगल एडवाइजर ललित ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही अभिनेता को कमजोरी और बेचैनी महसूस हो रही थी। उन्होंने पहले अपने फैमिली डॉक्टर से बात की, जिन्होंने उन्हें दवा लेने की सलाह दी। दवा लेने के बाद गोविंदा अपने कमरे में आराम करने चले गए, लेकिन रात करीब 12 बजे फिर से उन्हें घबराहट, कमजोरी और घुटन महसूस हुई।

ललित ने बताया, “मैं करीब 12:15 बजे उनके घर पहुंचा और डॉक्टर की सलाह पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया। रात करीब 1 बजे उन्हें भर्ती किया गया, जहां कई मेडिकल जांचें की गईं।”

अभिनेता की ताजा हालत पर अपडेट देते हुए ललित ने कहा, “गोविंदा अब ठीक हैं। उन्हें इमरजेंसी वार्ड से रूम में शिफ्ट कर दिया गया है। कई जांचें हो चुकी हैं और अब रिपोर्ट्स का इंतजार है। डॉक्टर लगातार निगरानी में रखे हुए हैं। मैंने सुबह गोविंदा से बात की थी, उन्होंने बताया कि अब वे पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं।”

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related