Lathi charge on Patna Teacher: राजधानी पटना की सड़कों पर जमकर मचा बवाल, पुलिस ने लाठी चलाकर शिक्षक अभ्यर्थियों को खदेड़ा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Lathi charge on Patna Teacher: बिहार की राजधानी पटना में सोमवार को बीपीएससी के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन (protest outside bpsc office) कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इससे कई शिक्षक अभ्यर्थी घायल हो गए। बता दें कि टीआरई-3 (शिक्षक भर्ती परीक्षा) से जुड़े अभ्यर्थी वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पटना में बीपीएससी के गेट के बाहर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

क्यों करना पड़ा लाठीचार्ज

Lathi charge on Patna Teacher: मिली जानकारी के अनुसार, बीपीएससी कार्यालय के सामने मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थियों-छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज क्यों किया? ये बड़ा सवाल है। दरअसल, अभ्यर्थी वन कैंडिडेट वन रिजल्ट जारी करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी कर रहे थे। नेहरू पथ पर दर्जनों की संख्या में पहुंचे अभ्यर्थियों को ललित भवन के पास जब पुलिस रोकने का प्रयास किया तो प्रदर्शनकारियों में से कुछ छात्र सड़क पर ही लेट गए। इस वजह से जाम जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस ने रास्ता जाम होता देख शिक्षक अभ्यर्थियों को बार-बार पीछे हटने के लिए कहा। परंतु, प्रदर्शनकारी पीछे हटने के लिए तैयार नहीं थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहसबाजी भी हुई। ऐसे में पुलिस ने बल प्रयोग किया और रास्ता खाली कराने में जुट गई। इधर, इस संबंध में पुलिस-प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को पीछे किया गया, बल प्रयोग नहीं हुआ।

यह अन्याय और लोकतंत्र की हत्या: प्रदर्शनकारी

Lathi charge on Patna Teacher: एक प्रदर्शनकारी दिलीप कुमार ने लाठीचार्ज के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमें आगे नहीं जाने दिया जा रहा। हम पर लाठीचार्ज (Bihar Lathi charge) की गई। हमारी मांग है कि BPSC TRE-3 में वन कैंडिडेट वन रिजल्ट लागू हो, रिजल्ट से पहले काउंसिलिंग हो, बेलट्रॉन को कोई जिम्मेदारी न दी जाए। यह अन्याय हो रहा है, यह लोकतंत्र की हत्या है। क्या लोकतंत्र में छात्र शांतिपूर्वक अपनी बात नहीं रख सकतें? नीतीश कुमार खुद छात्र आंदोलन से उभरे हुए नेता हैं तो आज छात्र आंदोलन को क्यों कुचला जा रहा है?

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...